साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को, इन 4 राशियों के लोगों पर आ सकता हैं संकट

By: Ankur Tue, 16 Nov 2021 09:10:27

साल का अंतिम चंद्र ग्रहण 19 नवंबर को, इन 4 राशियों के लोगों पर आ सकता हैं संकट

कार्तिक मास के शुक्ल पक्ष की पूर्णिमा 19 नवंबर को खगोलीय घटना होने जा रही हैं जिसे चंद्र ग्रहण के तौर पर जाना जाता हैं। ज्योतिष में भी इसका बहुत महत्व बताया गया हैं जिसका लोगों के जीवन पर भी असर पड़ता हैं। ग्रहण के सूतक को अशुभ माना जाता हैं। इसका राशियों पर भी गहरा प्रभाव पड़ता हैं। इस दिन कृत्तिका नक्षत्र है जिसमें ग्रहण राशियों को भी प्रभावित कर रहा हैं। आज इस कड़ी में हम आपको बताने जा रहे हैं उन राशियों के बारे में जिनके जातकों पर चंद्र ग्रहण की वजह से संकट आ सकता हैं।

astrology tips,astrology tips in hindi,chandra grahan 2021

वृष राशि

19 नवंबर को लगने वाला चंद्र ग्रहण वृषभ राशि में लग रहा है। इसलिए इस राशि के जातकों को विशेष रूप से सावधानी बरतने की आवश्यकता होगी। चूंकि वृषभ राशि में पाप गृह राहु भी विराजित हैं जो भ्रम की स्थिति उत्पन्न करते हैं ऐसे में वृषभ राशि के जातकों को आर्थिक मामलों और स्वास्थ्य संबंधी मामलों में सावधानी बरतने की जरूरत है।

सिंह राशि


साल का अंतिम चंद्र ग्रहण कृतिका नक्षत्र में लग रहा है। कृतिका नक्षत्र का स्वामी ग्रह सूर्य है और सिंह राशि का स्वामी ग्रह भी सूर्य है। इसलिए सिंह राशि पर भी इस चंद्र ग्रहण का खास असर देखने को मिलेगा। ऑफिस में शांत बने रहने का प्रयास करें। अपने अधिकारों को दुरुपयोग न करें। सेहत के मामले में लापरवाही न बरतें।

astrology tips,astrology tips in hindi,chandra grahan 2021

तुला राशि

तुला राशि का स्वामी ग्रह शुक्र है और शुक्र और चंद्रमा शत्रु ग्रह हैं। इसलिए आपको धन संबंधी मामलों में समस्या उत्पन्न हो सकती है। इसके साथ ही दांपत्य जीवन में भी तनाव की स्थिति बन सकती है। अपनी वाणी पर संयम रखने का प्रयास करें।

कुंभ राशि


चूंकि कुंभ राशि का स्वामी ग्रह शनि है और यह चंद्रमा का शत्रु ग्रह भी है। इसलिए चंद्र ग्रहण के बाद कुम्भ राशि के जातकों को संबंधों के मामले में सचेत रहना होगा। अगर आप कोई बड़ी पूंजी निवेश करने की सोच रही हैं, तो थोड़े दिन रुक जाएं। सकारात्मक बने रहें और अपनी मेहनत में कमी न रखें।

ये भी पढ़े :

# सनातन धर्म में की जाती हैं तुलसी की पूजा, इन चीजों का ध्यान रख लाए जीवन में खुशहाली

हम WhatsApp पर हैं। नवीनतम समाचार अपडेट पाने के लिए हमारे चैनल से जुड़ें... https://whatsapp.com/channel/0029Va4Cm0aEquiJSIeUiN2i

Home | About | Contact | Disclaimer| Privacy Policy

| | |

Copyright © 2024 lifeberrys.com